ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने की समीक्षा

रांची: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाती शर्मा ने झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, VB-GRAMG सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, केंद्र-राज्य समन्वय और ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। बैठक में मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *