Uncategorized कसमार झारखण्ड शिक्षा

चिन्मय विद्यालय बोकारो की शिवांगी राज वर्मा क्लेट में सफल

बोकारो (ख़बर आजतक): चिन्मय विद्यालय बोकारो की मेधावी छात्रा शिवांगी राज वर्मा ने देश भर में लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) में 374वा रैंक प्राप्त कर विद्यालय, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। शिवांगी राज वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता श्वेता कुमारी एवम प्रदीप कुमार के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, चिन्मय विद्यालय के अच्छे वातावरण के साथ साथ अपनी कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता को दिया।  

शिवांगी की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी।
शिवांगी की सफलता पर चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने हर्ष के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय पढ़ाई के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं एवम अपने अकादमिक कैरियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं एवं परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सपनो का विद्यालय बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस  अवसर पर  उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार , संजीव सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे

Related posts

बोकारो : सरस्वती पूजा में प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

admin

धनबाद : 11 नंबर में भु-धसान से लोग भयभीत

admin

चिराग पासवान का झारखण्ड दौरा आज, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

admin

Leave a Comment