अपराध झारखण्ड पलामू

छत्तरपुर में स्प्रिट टैंकर गाड़ी से हाईवा और पीकअप वाहन पर प्लास्टिक जार में लोड कर रहे थे जिसे पुलिस ने किया जप्त

छत्तरपुर (ख़बर आजतक) : पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना मिली की छत्तरपुर थाना अंतर्गत नेवरीबार रूपचन्दडीह स्थित सुदेश्वर भूईया पे०-बिरजू भूईया के घर के पास अवैध स्प्रिंट की बड़ी खेप टैंकर गाड़ी से पलास्टिक के जार में भर कर अनलोड किया जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा उक्त स्थल पर पहुंचने पर देखा गया की नेवरीबार रुपचन्दडीह स्थित सुदेश्वर भूईया के घर के पास एक टैंकर गाड़ी से हाईवा और पीकअप वाहन पर लोड कर रहे थे कि पुलिस बल को आते देख भागने लगे जिसे साथ में आए पुलिस बल की सहायता से खदेड़ कर एक को पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पता भीम सिंह उम्र करीब 37 वर्ष पे०-उमरिक सिंह सा०-कारकौर थाना-डेराबसी जिला-मोहाली (पंजाब) बताया। उक्त स्थान से एक टैंकर रजि० नं0-PB 65 AA 9213 जिसमे स्प्रिट भरा हुआ, एक पिकअप रकि) 10-JH 032 6026, हायवा JH02 AV5415, एक BREEZA कार JH02 BF4676 एवं एक मोबाईल (vivo कंपनी का को विधिवत जाम किया गया तथा पकड़ाए व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना पहुंचकर इस संबंध में छत्तरपुर थाना कांड सं0-77/24, दि०-11.05.2024, धारा- 272/273/290/414/120 (B)/34 भा०दावि एवं 47 (a) उत्पाद अधि० दर्ज किया गया।

जप्त सामानों की विवरणी:-

  1. एक टैंकर रजि० न0-PB 65 AA 9213 जिसमे स्प्रिंट भरा हुआ।
    1. एक पिकअप रजि०
      न0-JH 03 Z 6026 जिसमे 25 जार स्प्रिंट भरा हुआ।
  2. हाईवा JH02 AV5415 जिसमे 150 जार स्प्रिंट भरा हुआ।
  3. एक BREEZA कार JH02 BF4676
  4. एक मोबाईल (vivo कंपनी का)

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. भीम सिंह उम्र-करीब 37 वर्ष पे0-उमरिक सिंह सा०-कारकौर थाना-डेराबसी जिला-मोहाली (पंजाब)

छापामारी दल में शामिल :-
नौशाद आलम अनु० पु० पदा), छत्तरपुर,द्वारिका राम अंबल निरीक्षक, छत्तरपुर अंचल, पु०अ०नि राजेश रंजन थाना प्रभारी छत्तरपुर, पु०अ०नि अनित कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी नौडीहा बाजार, पु० अ०नि राहुल कुमार,पु०अ०नि अनिल कुमार रजक, आ0/560 अख्तर अंसारी,आ0/2044 सुभाष कुमार, आ0/561 उमर हुसैन
, हव0/ अरविन्द कुमार, सैप आ) नवीन कुमार,सैप आ० अजय उरांव शामिल थे।

Related posts

झारखंड के इतिहास में 15 नवंबर का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित: बाबूलाल मरांडी

Nitesh Verma

आप का एक दिवसीय महाधरना 31 मई को

Nitesh Verma

महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई गई जयंती

Nitesh Verma

Leave a Comment