झारखण्ड राँची

छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से लगाई गुहार

नितीश मिश्रा

रांची: आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों की लंबित पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने से वंचित वर्ग के छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई छात्र पार्ट–टाइम नौकरी करने को मजबूर हैं।

राज्यपाल ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद चिंता व्यक्त की और कहा कि छात्रों की समस्या गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, पीयूष चौधरी, राजकिशोर महतो और प्रताप सिंह शामिल थे। ज्ञात हो कि छात्रवृत्ति मुद्दे को लेकर आजसू छात्र संघ पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है और “शिक्षा के

Related posts

स्कूली छात्रों ने रंगोली बनाकर ग्रीन दिवाली मनाने का लिया संकल्प।

admin

16 वर्षीय बालक के जबड़े की अनोखी सर्जरी कर राज अस्पताल ने बनाया कीर्तिमान

admin

‘सतर्कता महोत्‍सव : कल्‍चरल फेस्‍टीवल’ का हुआ समापन

admin

Leave a Comment