
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास के बाहर रोक दिया। इसके विरोध में नेता धरने पर बैठ गए और बाद में कई नेताओं को हिरासत में लेकर खेलगांव ले जाया गया।

आदित्य साहू ने सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही और शिक्षक नियुक्ति समेत भर्ती परीक्षाओं की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
Leave a Reply