Uncategorized

छात्रों पर कार्रवाई ने आपातकाल की याद दिलाई : संजय सेठ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने छात्रों पर कथित हमले और लाठीचार्ज की निंदा करते हुए झारखंड में पिछले छह वर्षों में हुई जेपीएससी, जेएसएससी- सीजीएल समेत सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और गढ़वा में छात्रों के साथ मारपीट की गई तथा अस्पताल में भी घायल छात्रों को इलाज से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी।

संजय सेठ ने आरोप लगाया कि पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा ने वर्ष 2024 में आयोग की अनियमितताओं को लेकर सरकार को पत्र लिखा था, जिसे दबाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि पत्र पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सेठ ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *