झारखण्ड राँची

जगन्नाथ मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह

रांची (ख़बर आजतक) :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा जगन्नाथपुर जगन्नाथ मंदिर परिसर में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। तुलसी विवाह व राम-जानकी विवाह के अवसर पर जरूरतमंद कन्याओं के विवाह का संकल्प पूरा करते हुए आचार्यों व पंडितों ने पूरे वैदिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला जिले के दूल्हा-दुल्हनों ने परिणय सूत्र में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने बताया कि अब तक 50 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।
समारोह में संस्था की ओर से नवविवाहितों को कपड़े, बर्तन, राशन, फर्नीचर समेत आवश्यक सामग्री और विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में रमाशंकर बगड़िया, अशोक नारसरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर राँची नगर निगम सख्त, एजेंसी के कर्मियों को पहनना होगा यूनिफॉर्म व आईकार्ड

admin

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग में झारखंड की बेटियों ने जीते तीन पदक

admin

युवा जदयू कार्यालय में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर व आर्यभट्ट की जयंती

admin

Leave a Comment