झारखण्ड राँची राजनीति

जनता के विश्वास और उम्मीद को जीतना हमारा लक्ष्य : जितेन्द्र सिंह

जितेन्द्र सिंह को राँची महानगर समिति ने किया सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह ने केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह सह सम्मान समारोह में कहा कि हम राँची महानगर के समस्त साथी मिलकर सभी वार्ड और शहरी क्षेत्र में आजसू पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को पहुँचाने का कार्य करेंगे। आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जो जिम्मेदारी मेरे कंधों पर दी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा के साथ करूँगा। हमारा सबसे पहला काम संगठन विस्तार कर उसे मजबूती प्रदान करना है। राँची महानगर समिति 24 घंटे राँची और राँचीवासियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी। लोगों के विश्वास और उम्मीद को जीतना ही हमारा लक्ष्य।

इस दौरान राँची महानगर समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी जितेन्द्र सिंह का स्वागत और सम्मान किया।

इस बैठक से पूर्व संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित रविदास समाज के अध्यक्ष टिंकू राम और सचिव संदीप राम ने रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान जितेन्द्र सिंह ने संत रविदास के मंदिर निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में रविदास का एक भी मंदिर नहीं है। समाज मंदिर के लिए जमीन चिन्हित करें मेरी टीम मंदिर निर्माण करेगी। मन्दिर निर्माण में यदि कोई अड़चन आती है हम उसे दूर करेंगे।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष संजय महतो, महिला जिलाध्यक्ष बीना देवी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, ओम वर्मा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुन्नी देवी, सोमा देवी, रुक्मणि देवी, रुकनी देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, सावित्री देवी, मिलापो देवी, सोनी देवी, वीना देवी, रजनी देवी, किरण देवी, राधा देवी, ललिता देवी, राजमणि देवी, लक्ष्मी देवी, नैना देवी, रीना देवी, सुमन देवी, अर्जुन राम, संजीवन राम, राजेंद्र दास, टेकु राम, संदीप राम, मुन्ना राम, अलोक राम, गंगा राम, पवन राम, जगजीवन राम, मुन्ना राम आदि को सम्मानित किया गया।

Related posts

यूथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया बोकारो यूनिट का चुनाव सम्पन्न

admin

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत ही एक मात्र विकल्प : सुदेश

admin

डीआरयूसीसी बैठक में हटिया, पुणे, एलटीटी, सिकंदराबाद, बंगलुरु, जयपुर, लखनऊ की माँग की गई

admin

Leave a Comment