झारखण्ड बोकारो

जनहित एवं राष्ट्रहित में सदैव आवाज बुलंद करते रहेगा श्री करणी सेना: धर्मवीर

बोकारो (ख़बर आजतक): आज सेक्टर 4 डी केन्द्रीय विद्यालय के सामने आवासीय कार्यालय में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी धर्मवीर सिंह उपस्थित थे। बैठक में आज मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया।आज धर्मवीर सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षत्रिय करणी सेना परिवार बोकारो जिला के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, युवा जिलाध्यक्ष एवं पूरी टीम सदस्यों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में सहर्ष सदस्यता ग्रहण कर शामिल हो गए। अखिलेश सिंह, गोपाल सिंह,अन्नू सिंह, टुनटुन सिंह, सुनीता सिंह, रेखा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि बड़े भैया धर्मवीर सिंह अभिभावक है और इनके नेतृत्व को स्वीकार कर इनके मार्गदर्शन में हम सभी लोग पूर्व की भांति संगठन को और सशक्त बनाने का काम करेंगे। धर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री करणी सेना सदैव जनहित एवं राष्ट्रहित में आवाज बुलंद करते रही है और इसके लिए जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा सबसे पहले स्थान पर है। करणी सेना सभी जाति धर्म वर्ग सम्प्रदाय का सम्मान करता है और अन्याय अत्याचार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोलता है। करणी सेना एक ब्रांड है जिसके नाम मात्र को सुनकर  अत्याचारी, राष्ट्रद्रोही, लोगों की रूह कांपती है। करणी सेना एक प्रखर राष्ट्रभक्त संस्कारित संस्था है जो अपने मान, सम्मान, स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं करता है और देश, धर्म, स्वाभिमान के रक्षार्थ सर्वस्व न्यौछावर कर देने का न्यौछावर कर देने का जज्बा रखता है।आज श्री करणी सेना में शामिल हुए सभी लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।आज के बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह ने किया और कहा कि बड़े भाई एवं हम सभी लोगों के अभिभावक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ से बोकारो जिला एवं झारखंड प्रदेश में श्री करणी सेना ने उत्कृष्ट कार्य किया और संगठन का सम्मान बढा तथा विस्तार हुआ और दर्जनों धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन जनहित एवं राष्ट्रहित में किया गया। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश सिंह ने किया और धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में विश्वास जाहिर कर संगठन में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जसबीर सिंह, एवं सुनीता सिंह, रेखा सिंह, गोपाल सिंह थे।आज बैठक एवं संगठन में शामिल होने वालों में प्रमुख थे धर्मवीर सिंह, मधुकर सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, जसबीर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, गोपाल सिंह, आनंद मोहन सिंह, सुनीता सिंह, रेखा सिंह,अन्नू सिंह, आदित्य सिंह,गौरव कुमार सिंह, विशाल सिंह, सागर सिंह, टुनटुन सिंह, रमेश सिंह, मनीष सिंह, सहित अन्य।

Related posts

रांची में एक बार फिर ED की दबिश, जमीन कारोबारी के ठिकाने पर मारी रेड

Nitesh Verma

विवेकानन्द विद्या मन्दिर का सरस्वती पूजा का आयोजन

Nitesh Verma

डीएवी सेक्टर-6 के प्राचार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया

Nitesh Verma

Leave a Comment