Uncategorized

जमशेदपुर में 7–8 अगस्त को युवा आजसू का प्रदेश अधिवेशन, भर्ती घोटालों पर सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की।

इस दौरान युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया। सुदेश महतो ने कहा कि अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा और नेतृत्व देगा। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन तथा 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा होगी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच, जेपीएससी के वर्तमान सदस्यों को हटाने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आजसू छात्रों और युवाओं के न्यायपूर्ण रोजगार व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की लड़ाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *