झारखण्ड धनबाद

जहां होगी पेयजल की समस्या वहां जिप की आंतरिक निधि से टैंकर की व्यवस्था कर की जाएगी जलापूर्ति – उप विकास आयुक्त

धनबाद:- भीषण गर्मी के दौरान जिले के किसी भी पंचायत से पानी की समस्या की सूचना मिलने पर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। इस आशय का निर्देश उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रखंड के किसी भी पंचायत में चापाकल, कुंआ या भू-जलस्तर गिरने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त होगी, वहां जिला परिषद की आंतरिक निधि से व्यय करके टैंकर से लोगों को सुचारू रूप से पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में आज निरसा प्रखंड के 2 पंचायत में टैंकर द्वारा लोगों को पानी मुहैया कराया गया। इससे लगभग 200 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

Related posts

जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई द्वारा झारखंड की 50 महिला उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम समापन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया

Nitesh Verma

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज को मिला बी ग्रेड, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:जितेंद्र कुमार

Nitesh Verma

Leave a Comment