Uncategorized

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/जामताड़ा: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह कई संगीन मामलों में आरोपी था और उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, रास्ते में शौच जाने के बहाने वाहन रुकवाने के बाद उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *