झारखण्ड बोकारो शिक्षा

जेईई मेन में डीपीएस बोकारो का दबदबा, 99.8222 पर्सेंटाइल के साथ विशाल बना टॉपर

12 विद्यार्थियों को 99 व 34 को 95 पर्सेंटाइल से अधिक मिले अंक, बेहतर परिणाम पर प्राचार्य डॉ. गंगवार ने दी बधाई

बोकारो (ख़बर आजतक): इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2024 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपनी कुशल मेधाविता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र विशाल मेहता ने सर्वाधिक 99.8222 पर्सेंटाइल लाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। जबकि, रयान सिंह 99.723 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे तथा मो. अम्मार 99.645 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। समाचार लिखे जाने तक कुल 12 विद्यार्थियों को 99 तथा 34 को 95 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक मिले, जबकि 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अपनी सफलता दर्ज की है। ज्ञातव्य है कि एनटीए जेईई मेन का दो सत्रों में आयोजन कर रही है। परीक्षा का पहला सत्र 24 जनवरी से 01 फरवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र आगामी 01 से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जाएगा। पेपर- 1 का परिणाम सोमवार देर रात घोषित किया गया और हमेशा की तरह इस वर्ष भी डीपीएस बोकारो के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधाविता का परचम लहराया।

खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता पाई है, उनमें विशाल मेहता (99.8222), रेयान सिंह (99.723), मो. अम्मार (99.645), स्पर्श कुमार (99.640), रक्षित राज (99.628), स्पर्श राज (99.56), उत्कर्ष कुमार (99.523), अवन्तिका गुप्ता (99.510), नमन जैन (99.459), ऋषव कुमार (99.4), मोहित कुमार (99.20), आकाश महता (99.065), आश्वी सिंह कश्यप (98.99), आशुतोष सिंह (98.94), मानव राज (98.92), दिव्यांशु (98.6), पुष्पित (98.6), आर्यन रंजन सिंह (98.5), बख्तावर जावेद (98.1), विक्रांत कुमार (97.38), साक्षी प्रिया (97.36), ऋषभ कुमार (96.62), कृष शांडिल्य (96.34), सिद्धांत वैभव (96.32), सौम्यदीप मंडल (96.15), आयुष्मान दत्ता (96.14), आर्यन कुमार (95.52), आर्यन राज (95.73), पौलम कुंडू (95.79), विवेक आनंद (95.73), हर्षवर्धन (95.41), कामरीन (95.20), अंशल कुमार (95.12), वर्चस्व राज (95), आदर्श कुमार मिश्रा (94.5), अधृत सिंह (94.24), कार्तिक राज (94.04), तेजस (93.3), राधिका अग्रवाल (92.80), समर सिंह (92.62), ऋषभ रंजन (92.61), अभिनव राज (92.27) आदि के नाम शामिल हैं।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता गरिमा में चार चांद लगाया है। प्राचार्य ने आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राँची विश्वविद्यालय के लीगल स्टडीज में अभाविप की नई इकाई का हुआ गठन

Nitesh Verma

जिला प्रशासन ने बाइक रैली के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

Nitesh Verma

जेल से बाहर आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो व बबिता देवी ने की मुलाक़ात

Nitesh Verma

Leave a Comment