
रांची: जेपीएससी मामले में छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन स्थल पहुंचे। नेताओं ने इससे पूर्व प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र से सदर अस्पताल में मुलाकात कर उसका हाल जाना।
आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों की चिंताओं का समाधान निष्पक्ष जांच से होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने की बात कही।
Leave a Reply