
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर विधानसभा का मानसून सत्र छोटा रखकर जनहित के मुद्दों से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों से छात्र जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। वर्मा ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने तथा पिछले सात वर्षों में आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा में कानून-व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं, ट्रेजरी घोटाला और कौशल विकास योजना से जुड़े मामलों पर जवाब देना चाहिए। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की।
Leave a Reply