झारखण्ड राँची

जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ, अपनी सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों की दी जानकारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, श्री अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दी। इस महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतू दिया और इसका उद्देश्य बताया। जे पी नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएँ भी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts

उमेश गोस्वामी बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष

Nitesh Verma

धनबाद के 16 पुलिस निरीक्षक आज से छह सप्ताह की ट्रेनिंग पर, नौ थानों की कुर्सी खाली

Nitesh Verma

बोकारो : मजदूरों के आगे प्रबंधन को झुकना पड़ेगा : बि के चौधरी

Nitesh Verma

Leave a Comment