झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड की रजत जयंती पर भव्य “झारखंड जतरा”, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ढोल नगाड़ा बजाकर बढ़ाया उत्साह

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ढोल–नगाड़ा बजाते हुए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए जतरा में सक्रिय भागीदारी की। वे जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक पारंपरिक अंदाज़ में पदयात्रा करते हुए पहुँचे। जनजातीय नृत्यों, पारंपरिक वाद्यों, आकर्षक झांकियों और हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दिया। सुबह मंत्री चमरा लिंडा ने झांकियों को रवाना किया, जबकि समापन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन ने ढोल बजाकर स्वागत किया। विभिन्न समुदायों की बड़ी भागीदारी ने इसे झारखंड की एकता, अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना दिया।

Related posts

लोयोला स्कूल तालडांगा में दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट खेल का समापन हुआ..

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में यूएसओ बायोस्फेयर रिजर्व्स चैंपियंस 2025 की सफलता पर सम्मान

admin

बड़ा खुलासा : भाभी ने ही करवाई देवर की हत्या

admin

Leave a Comment