झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड जदयू ने किया कमिटी का विस्तार, प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी।

श्रवण कुमार बने प्रदेश महासचिव, पाँचवी बार पार्टी के प्रवक्ता बने सागर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की है। इस सूची में 4 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 3 प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि आगे चलकर और भी लोगों को संगठन में जोड़कर कमिटी का विस्तार किया जाएगा। झारखंड को तीन प्रभारी मिले है और सभी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला से लेकर पंचायत तक संगठन को मजबूत करना है। पदाधिकारियों को जो दायित्व दी गई है, उसका निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

यह सूची जारी करने के दौरान बिहार के विधान पार्षद और झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह, महासचिव श्रवण कुमार और प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद थे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर नाथ दास, पूर्व विधायक (देवघर), डॉ आफताब जमील(राँची), त्रिवेणी वर्मा(देवघर), कुमेश्वर महतो(रामगढ़) बनाए गए।

वहीं प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार(राँची), भगवान सिंह(राँची), संजय कुमार सिंह(राँची), रामाकांत मंडल (रामगढ़), संजय ठाकुर (जमशेदपुर), मुन्ना मलिक (हजारीबाग), रुद्रकांत लाल दास (गिरिडीह), कौशल कुमार(जमशेदपुर), दीपनारायण सिंह(धनबाद), अंजली सिंह(जमशेदपुर), रंजीत जयसवाल(दुमका), उपेंद्र नारायण सिंह(रांची), अभय महतो(लोहरदगा), जगदीश महतो (रामगढ़), राजू महतो(रामगढ़) बनाए गए।

प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, रेणु गोपीनाथ पणिकर, डॉ विनय भरत बनाए गए।

इस दौरान प्रदेश सचिव लालचन महतो(राँची), जनकधारी मेहता(डालटेनगंज), डिंपल मुंडा (पश्चिमी सिंहभूम), वैद्यनाथ पासवान(राँची), राजेंद्र प्रसाद (साहिबगंज), राजू सिंह(धनबाद), मोहम्मद रकीब अंसारी(देवघर), बेनी माधव झा(देवघर), सरयू गोप(गिरिडीह), मिथलेश सिंह (हजारीबाग), लकेश्वर मेहता (गिरिडीह), नंद कुमार निराला (चतरा), डॉ राज नारायण पटेल (पलामू), मनोज सिंह(बोकारो), प्रकाश महतो(लोहरदगा), रंजीत सिंह(धनबाद), सत्यप्रकाश (सरायकेला खरसावां), सुभाष राय(धनबाद), नागमणि सिन्हा (राँची), अर्जुन कुमार मेहता (हजारीबाग) बनाए गए।

इस दौरान छात्र प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, छात्र जदयू प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आसिफ इकबाल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर हुसैन खान,राँची महानगर जदयू के महानगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान बनाए गए।

Related posts

राज्य में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतू राशि की कमी नहीं : राज्यपाल

Nitesh Verma

पलामू : एकौनी में बिजली करेंट के चपेट में आने से युवती का निधन,युवक घायल

Nitesh Verma

छत्तरपुर में स्प्रिट टैंकर गाड़ी से हाईवा और पीकअप वाहन पर प्लास्टिक जार में लोड कर रहे थे जिसे पुलिस ने किया जप्त

Nitesh Verma

Leave a Comment