झारखण्ड राँची

झारखंड में जल्द हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने मांगी संभावित तारीख

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड में नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव शीघ्र हो सकते हैं। सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद ऐसे संकेत मिले हैं। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है। हालांकि आयोग ने सीटों के आरक्षण और जनसंख्या सूची से संबंधित कुछ जानकारी मांगी है, जिसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से अभी सीटों के आरक्षण की अंतिम सिफारिश नहीं मिली है। इसके प्राप्त होते ही आयोग चुनाव की तैयारी शुरू करेगा, जिसके लिए लगभग तीन माह का समय लगेगा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को निर्धारित की है और आयोग से चुनाव की संभावित तिथि बताने को कहा है। मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह और आयोग की ओर से सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा।

Related posts

रोटरी क्लब चास ने सहयोग विलेज में बेसहारा बच्चों संग मनाया परीक्षित चोपड़ा का जन्मदिन

admin

अनंत ओझा ने उधवा प्रखण्ड में किया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

admin

जन्माष्टमी पर भोजपुरिया समाज की ओर से दरिद्र नारायण भोज, पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने उद्घाटन किया

admin

Leave a Comment