झारखंड राय विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

रांची: झारखंड राय विश्वविद्यालय में रविवार को आईईटीई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साइबर सिक्योरिटी) का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों और उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।

मुख्य अतिथि आईईटीई, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आधुनिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन ने कहा कि यह केंद्र पूर्वी भारत, विशेषकर झारखंड, में साइबर सुरक्षा शिक्षा और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम में आईईटीई और विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। सहायक प्रोफेसर संजय कुमार महतो को सेंटर का समन्वयक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *