Uncategorized

झारखंड हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे जस्टिस विभु बखरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे जस्टिस एमएस सोनक

रांची: झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक का स्थान लेंगे। जस्टिस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस विभु बखरू फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को इस पद की शपथ ली थी। इससे पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

न्यायिक क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले जस्टिस बखरू की नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिलेगा। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *