Uncategorized

ट्रेजरी घोटाले को दबाने का आरोप, भाजपा ने सरकार को घेरा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर कथित ट्रेजरी घोटाले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू हुए दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद केवल निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदारों तक जांच नहीं पहुंची है।

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि स्पेशल ऑडिट के लिए मांगे गए दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं और प्रथम दृष्टया दोषी माने जा रहे ट्रेजरी अधिकारियों के खिलाफ भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले को लंबा खींचकर दबाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेता ने ट्रेजरी घोटाले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए तथा जनता के धन के कथित दुरुपयोग के मामले में दोषियों को सख्त सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *