झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी के छात्र गणेश कुमार ने उत्तीर्ण की सीए फाउंडेशन परीक्षा

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र गणेश कुमार ने ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। गणेश ने सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा पास करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई के लिए नामांकन कराया था और अपने कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की।

विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने गणेश कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने गणेश के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके अभिभावकों को भी इस सफलता पर बधाई प्रेषित की।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का प्रेरक संबोधन

admin

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखंड में निवेश के लिए 30 से अधिक कंपनियों ने इच्छा जताई: सुशान्त गौरव

admin

निशा उराँव बनी रेंज-2 राँची की अपर आयकर आयुक्त

admin

Leave a Comment