कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सतलज, गंगा, यमुना और गोदावरी सदन के विद्यार्थियों ने सतत विकास लक्ष्य, विश्व जनसंख्या दिवस, कारगिल विजय दिवस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, पर्यावरण संरक्षण और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता में सतलज सदन प्रथम, गंगा एवं यमुना सदन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा गोदावरी सदन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *