
रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविनाथ किशोर ने कहा कि झारखंड में व्याप्त भय, असुरक्षा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच निवेश आकर्षित करने की बातें केवल दिखावा हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि निवेशक सम्मेलनों और विदेश यात्राओं के बाद राज्य में अब तक कितना निवेश आया, कितनी परियोजनाएं धरातल पर उतरीं और युवाओं को कितना रोजगार मिला।

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन और निवेशकों का भरोसा जरूरी है, लेकिन झारखंड में अपराध और प्रशासनिक अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास की स्पष्ट कार्ययोजना का अभाव है और वित्तीय अव्यवस्था के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार को सबसे पहले कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना होगा।
Leave a Reply