Uncategorized

डीएवी गांधीनगर में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में सीसीएल की डॉ. कंचन सिंह एवं डॉ. शिल्पी झा द्वारा किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सातवीं व आठवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। डॉक्टरों ने मासिकधर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी, सावधानियां, स्वच्छता, संतुलित खानपान एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं से छात्राओं को अवगत कराया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना विद्यालय का दायित्व है, जिससे छात्राएं तनाव व रोगों से बच सकें। इस अवसर पर शिक्षिकाएं के. नलिनी, दीपिका, शालिनी सहित अन्य उपस्थित रहीं।

Related posts

राज्यपाल संतोष गंगवार सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

admin

राँची एयरपोर्ट पर मनाया गया 17वाँ कार्गो दिवस

admin

पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ दुर्व्यवहार, जाँच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment