अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के समीप शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया।

डुमरी बिहार के स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

शव के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान सूरज बेसरा के रूप में हुई। वह ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव का रहने वाला था। युवक सरना फुटबॉल क्लब सनई गढ़ा की जर्सी पहने हुए था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

किशोरियों और महिलाओं को मिला कानूनी जागरूकता का प्रशिक्षण

admin

जरूरतमंदों की सेवा अनमोल : डॉ अरविंद कुमार

admin

संत ज़ेवियर्स सोशल सर्विस हिन्दी माध्यम में खेलकूद समारोह का सफल आयोजन

admin

Leave a Comment