अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के समीप शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया।

डुमरी बिहार के स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

शव के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान सूरज बेसरा के रूप में हुई। वह ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव का रहने वाला था। युवक सरना फुटबॉल क्लब सनई गढ़ा की जर्सी पहने हुए था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2024 की आवेदन तिथि बढ़ाई गई

admin

प्रत्येक जिला में महाधिवेशन के माध्यम से बढ़ाया जाए कार्यकर्ताओं का जुटान: एनोस

admin

एक्सआईएसएस में आक्सिस, जेसीआई रांची, और आरसीएसआर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 94 यूनिट रक्तदान किया गया

admin

Leave a Comment