झारखण्ड बोकारो

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रशासन सख्त

बोकारो : डुमरी विधानसभा उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। रविवार को प्रखंडों के स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएस टीम) द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में दो पहिया/चार पहिया एवं बड़े वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच किया गया। ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेरा – फेरी न हो सके। पारदर्शी उप चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
उल्लेखनीय हो कि,पिछले दिनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने सभी बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिस्टिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच अभियान नियमित चलाने का निर्देश दिया था। जिले में कुल 11 स्थानों पर चेकनाका* लगाया गया है एवं एसएस टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Related posts

बोकारो : घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो झारखंड सरकार देगी इतने रूपये…..

Nitesh Verma

नाबालिक ने दिया बच्चे को जन्म, जरीडीह थाना ने पोक्सो एक्ट में नहीं दर्ज किया मामला।

Nitesh Verma

भारी बारिश में सड़कों पर दिखा युवाओं का आक्रोश

Nitesh Verma

Leave a Comment