डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए संघर्ष किया और भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्र प्रथम की राजनीति को नई दिशा दी। मरांडी ने कहा कि उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का संकल्प आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा विकसित भारत के निर्माण में उनके विचार मार्गदर्शक बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *