
धनबाद: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने वैवाहिक समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ खुशियां साझा कीं तथा इस मांगलिक अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



