झारखण्ड राँची राजनीति

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बोले सुदेश, “सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और अवाम के लिए हो समर्पित”

नितीश_मिश्र

विज्ञापन

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पॉलीटेक्निक कॉलेज, बुण्डू में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता में कहा कि तमाड़ क्षेत्र में जवाबदेही से काम नहीं होने की वजह से यहाँ के लोग हताश और परेशान हैं। जवाबदेही तय करने के लिए जनता के बीच रहकर उनके हित और अधिकार के लिए काम करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए जिसके अंदर काम करने की भूख हो। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार राजनीति करते हैं। उन्हें अपने कर्तव्य का बोध ही नहीं है जबकि आजसू पार्टी जवाबदेह राजनीति करती है। नेतृत्व का आभाव से घोर निराशा में है जनता। इस बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बुण्डू के लोग हॉस्पिटल के लिए लड़ रहे हैं। अस्पताल सुचारू रूप से चले इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ता है। तब अस्पताल शुरू होता है लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से ताला लग जाता है। इसकी यहां कोई चिंता करने वाला नहीं है। अब क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने राजनीतिक बदलाव लाने की तैयारी कर ली है।

इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुसार कार्य करना ही हमारा ध्येय है। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता को लीडर की भूमिका में आना होगा। सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और अवाम के लिए हो समर्पित। हम सभी को मिलकर राजनीतिक भटकाव को पटरी पर लाना है।
उन्होंने ने कहा कि सबसे अधिक ग्राम सभा को मजबूती देने की आवश्यकता है। सशक्त ग्राम सभा ही सशक्त ग्रामीण विकास का आधार है। प्रखंड के अधिकारी ग्राम सभा के निर्णयों को लागू नहीं करते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए हमें काम करना है।

जनता से झूठे वादे करने वाले लोग आज सत्ता पर बैठे हैं। इन्होंने राज्य के आज और कल दोनों का नुकसान किया है। आज विद्यालय सिर्फ खुले हुए हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही है। राज्य में गैर जवाबदेह व्यवस्था हावी है।

इस मौके पर सरोजनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरपर्सन एम. एस शेखर राव और डिंबूजर्दा पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह मुण्डा सहित कई युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस बैठक में अखिल झारखण्ड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुण्डा, महासचिव डॉ मुकुंद चंद मेहता, रवि शंकर मौर्य, परमेश्वरी सांडिल, विजय सिंह मानकी, रामदुर्लव सिंह मुंडा, मंजू देवी, संजय महतो, श्याम महतो, केशव चन्द्र महतो, सुनील जायसवाल, राजकिशोर कुशवाहा, दिलीप साहू उपस्थित थे।

Related posts

सीएमपीडीआई ने पेटेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जोड़ी

Nitesh Verma

झमाडा कर्मियों के आश्रितों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Nitesh Verma

झामुमो बैठक की शुरुआत 2 मिनट का मौन रखकर करे: प्रतुल शाहदेव

Nitesh Verma

Leave a Comment