Uncategorized

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर लोक अभियोजक ने लगाया आम का पौधा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


तेनुघाट (ख़बर आजतक) : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय स्थित अपर लोक अभियोजन कार्यालय के समीप बुधवार को अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के बाद उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर के आसपास कोई वृक्ष नहीं था, इसलिए उनकी इच्छा थी कि यहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधा लगाया जाए।

इस इच्छा की जानकारी अधिवक्ता अशोक यादव को मिली, जिसके बाद उन्होंने आम का पौधा उपलब्ध कराया। पौधा मिलने पर श्री सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वयं उसका रोपण किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा, आशीष रंजन लोहरा, अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, जीवन सागर, राज कुमार यादव, शदब अंजुम, शकीना परवीन, राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार, अर्जित कुमार सहित कई अधिवक्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *