झारखण्ड राँची राजनीति

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले आजसू प्रमुख सुदेश महतो

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : नई दिल्ली में आयोजित वीर रंग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के दौरान आजसू पार्टी प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। सुदेश महतो ने अंगवस्त्र भेंट कर रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया तथा बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद सुदेश महतो ने वीर रंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और देश की सैन्य परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी की सराहना की।

Related posts

“जो प्राप्त है वही पर्याप्त है अन्यथा सर्वत्र दु:ख व्याप्त है” : स्वामी रितेश्वर

admin

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

admin

झारखण्ड ने पहली बार थ्रोबॉल की मेजबानी कर इतिहास रचने का किया काम : डॉ राजेश गुप्ता

admin

Leave a Comment