दुर्गा सोरेन चौक के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची: शहर की विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रांची नगर निगम ने वार्ड संख्या 12 स्थित दुर्गा सोरेन चौक के समीप लेबर शेड निर्माण कार्य की शुरुआत की। रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ तथा महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से योजना का शिलान्यास किया।

मौके पर उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, धीरज महतो, अशोक गोप, अविचल सिंह, जुगनू जी, पिंकी सिंह, धनंजय वर्मा, सतीश सिन्हा, छात्रधारी महतो, गोपाल लोहिया, नवीन सोनी, रंजीत बड़ाइक सहित मजदूर संघ के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि लेबर शेड के निर्माण से श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *