Uncategorized

धुर्वा डैम में डूबने से किशोरी की मौत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: हटिया स्थित धुर्वा डैम में सोमवार को डूबने से 14 वर्षीय किशोरी श्रेया गाड़ी की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ घूमने आई थी। इसी दौरान डैम के फाटक के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *