खेल झारखण्ड राँची

धोनी ने किया राँची में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सोमवार को राँची के बिरसा चौक स्थित गीतिलपीढ़ी स्टेशन रोड में बने “आश्री बैडमिंटन कोर्ट” का उद्घाटन किया।

धोनी ने कहा कि इस तरह के कोर्ट खुलने से युवाओं और आम लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे समय मिलने पर यहां अभ्यास के लिए आ सकते हैं।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि यह कोर्ट आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय उपकरणों से सुसज्जित है, जहाँ खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिलेगा।

कोर्ट संचालक मंजुल केरकेट्टा ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु दो महिला व दो पुरुष कोच नियुक्त किए गए हैं। यह कोर्ट रोजाना सुबह 5 से 9 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इच्छुक खिलाड़ी सदस्यता ले सकते हैं।

इस अवसर पर कोच राकेश कुमार, सुषमा केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा और अभिषेक केरकेट्टा भी मौजूद रहे।

Related posts

सीसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

admin

राज्य में पुलिस व्यवस्था इतनी लचर कि एससी ‐ एसटी एक्ट पर कार्रवाई होना तो दूर मुकदमा नहीं किया जाता दर्ज: संजय रविरदास

admin

कृषि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के हाथ में फ्रैक्चर, डॉ एसएन यादव की निगरानी में चल रहा इलाज

admin

Leave a Comment