झारखण्ड राजनीति

नाइजर से अपहृत गिरिडीह के पाँचों मजदूर सुरक्षित घर लौटे


गिरिडीह (ख़बर आजतक) : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पाँचों भारतीय मजदूर सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं। वर्तमान में सभी मजदूर मुंबई में हैं, जहाँ उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने प्रेस वार्ता में दी।


अपहृत मजदूर संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो 25 अप्रैल 2025 को नाइजर के तिल्लाबेरी क्षेत्र से अगवा किए गए थे। संजय मेहता के सतत प्रयासों से विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सभी की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी। मजदूरों की सकुशल वापसी से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

Related posts

चिन्मय विद्यालय बोकारो में नवरात्रि उत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए मां दुर्गा के नौ स्वरूप

admin

बेरमो: हस्त लड़नी मजदूर संघ ने पूर्व विधायक से मिलकर की सीसीएल प्रबंधन की शिकायत

admin

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 का सफल समापन

admin

Leave a Comment