BREAKING NEWS
बिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनबिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Uncategorized

निजी अस्पतालों में मानकों के अनुपालन पर डीसी ने दिया जोर, सभी को दिलाई आभा शपथ

August 14, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी के तत्वावधान में निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई। बैठक में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रभावी अनुपालन, उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा का माध्यम है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, सूचना प्रणाली एवं स्पष्ट साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण, समुचित जानकारी तथा सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की गठित टीम सरकारी एवं निजी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण कर मानकों के अनुपालन की समीक्षा करेगी। कमियों को निर्धारित समयावधि में दूर करने का निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अस्पताल संचालकों एवं प्रतिनिधियों को आभा शपथ दिलाई गई। उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने भी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस श्री अरविंद राधाकृष्णन, सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद, डीएस डॉ. एनपी सिंह, डीपीआरओ श्री रवि कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

← डीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एमएमडीआर बिल पर भ्रम फैलाना बंद करे हेमन्त सरकार : आदित्य साहू →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।