झारखण्ड राँची राजनीति

नीतीश कुमार का 21 जनवरी का रामगढ़ यात्रा रद्द, 3 फरवरी को आएँगे

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने प्रदेश जदयू कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 3 फ़रवरी को रामगढ़ आएँगे। पूर्व में उन्हें 21 जनवरी को नीतीश ज़ोहार विशाल जनसभा में शामिल होने रामगढ़ आना था। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती है, उनके 100 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी इसे शताब्दी समारोह के रूप में मना रही है, इसके साथ की 26 जनवरी के मद्देनज़र उनकी सरकारी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम की तिथि बढ़ा दी गयी है।

इस प्रेसवार्ता में नीतीश ज़ोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सागर उपाध्यक्ष डॉ आफ़ताब जमिल, कुमार, प्रदेश महासचिव उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह उपस्थित थे।

Related posts

श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण यज्ञ संपन्न, बोले परिपूर्णानन्द ‐ “शिव अविनाशी है – पूर्ण साकार एवं निराकार संपूर्ण सृष्टि के रचयिता”

Nitesh Verma

चिन्मय विद्यालय मे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया

Nitesh Verma

नीरज सिन्हा बनाए गए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष

Nitesh Verma

Leave a Comment