संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामना

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सेठ ने परिजनों और स्वजनों के साथ भगवान श्री गणेश का आह्वान कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति की आरती की।

शाम की आरती में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक नवीन जायसवाल और सूचना आयोग के सदस्य शिवपूजन पाठक समेत अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने गणपति बप्पा की आरती कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

आयोजकों के अनुसार, गणपति बप्पा अगले सात दिनों तक मंत्री के आवास पर विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जाएगा। पूजा-अर्चना को लेकर आवास पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *