
रांची: एसबीयू में गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप की संभावनाओं, नवाचार और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्योरश डेली फूड्स के सह-संस्थापक मनीष पीयूष एवं आदित्य कुमार, ओज़ू के संस्थापक परमवीर सिंह, कलाम एकेडमी के विकास मिश्रा और टेकटॉर्च सॉल्यूशंस के सिद्धार्थ पाठक ने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने वाला सामान्य विचार भी सफल व्यवसाय का रूप ले सकता है। उन्होंने पूंजी प्रबंधन और बाजार की जरूरतों को समझने पर जोर दिया।
इस दौरान स्टार्टअप फंडिंग, एंजेल निवेश, सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप कुंभ पर चर्चा हुई। आइडिया पिचिंग सत्र में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मौके पर महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन सहित शिक्षक उपस्थित थे।



