Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर बोकारो को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

​बोकारो : भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही मुहिम बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन को लेकर बोकारो सभागार, न्याय सदन सहित जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय नाथ जाने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया तथा बोकारो जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर को एक साथ आने की बात कही।

न्याय सदन में आयोजित ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव अनुज कुमार के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। अपने संबोधन में सचिव अनुज कुमार ने बाल विवाह को गंभीर कानूनी व सामाजिक अपराध बताते हुए कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी सूचना पर तत्काल प्रशासन व विधिक सेवा तंत्र को अवगत कराएं ताकि पीड़ित बच्चों को समय पर संरक्षण मिल सके।

​समारोह में बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, इसे रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं, महिला शामिल होकर अपनी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और युवाओं के साथ-साथ विवाह समारोहों से जुड़े सभी हितधारको ने शपथ ली कि वे किसी भी बाल विवाह में भागीदार नहीं बनेंगे और सूचना मिलते ही अधिकारियों को सूचित करेंगे। सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि सहयोगिनी बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाले देश के सबसे बड़े नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है।
बाल विवाह केवल कानून के भरोसे समाप्त नहीं हो सकता, इसके लिए पुरोहित से लेकर हलवाई, बैंड-बाजा संचालक और प्रिंटिंग प्रेस तक हर किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होगा, तभी हमारी बेटियों को उनका बचपन, शिक्षा और भविष्य चुनने का अधिकार मिलेगा तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा।”
बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को इस अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करना जेआरसी और संस्थापक भुवन ऋभु के वर्षों के प्रयासों की बड़ी वैश्विक उपलब्धि है। यह प्रमाण है कि भारत में जमीनी स्तर से शुरू हुआ सामाजिक बदलाव आज पूरी दुनिया का आंदोलन बन गया है। ​उल्लेखनीय है कि जेआरसी के 300 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में कार्यरत हैं और पिछले तीन वर्षों में साढ़े छह से अधिक बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं। बोकारो में भी ‘सहयोगिनी’ प्रशासन और डालसा के सहयोग से इस अभियान को निरंतर गति दे रहा है।
आज अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के विभिन्न पंचायत में कैंडल मार्च ,बैठक ,गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है । आज के कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता प्रीति, पूनम कुमारी ,भावना सुमन, निर्मला राज, कुमारी किरण, रवि कुमार राय, प्रकाश महतो, मंजू देवी, बिनीता देवी, रेखा देवी, पायल कुमारी, सोनी कुमारी, अंजली कुमारी, संगीता देवी , अजीत कुमार, अनिल कुमार, विकाश कुमार आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *