Uncategorized

छठ घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की तैयारी, महापौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने घाटों की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। महापौर रोशनी खलखो ने गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तेतर टोली, दिव्यायन, भरम टोली, जोड़ा तालाब, बड़गाई, यूनिवर्सिटी कॉलोनी शनि मंदिर और पीएचईडी घाट का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक मिली। महापौर ने अधिकारियों को घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण में पार्षद, निगमकर्मी और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *