Uncategorized

कड़सा लोकनृत्य से एयरपोर्ट पर यात्रियों का पारंपरिक स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में यात्री सेवा अभियान 2026 के शुभारंभ अवसर पर झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक कड़सा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के जरिए यात्रियों का स्वागत किया गया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति देकर एयरपोर्ट के माहौल को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।

लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया से आने वाले लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनी। अभियान के शुभारंभ को पारंपरिक अंदाज में आयोजित करने का उद्देश्य यात्री सेवा के साथ राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करना रहा। एयरपोर्ट पर कड़सा नृत्य के माध्यम से किया गया यह स्वागत यात्रियों के लिए यादगार अनुभव बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *