झारखण्ड राँची

न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाहदेव की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची? ख़बर आजतक) : पूर्व न्यायाधीश एवं प्रख्यात झारखंड आंदोलनकारी न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाहदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए चले ऐतिहासिक आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। जब बिहार की तत्कालीन राजद सरकार झारखंड राज्य का विरोध कर रही थी, उस कठिन दौर में न्यायमूर्ति शाहदेव ने अपनी बौद्धिक क्षमता और नैतिक साहस से आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उनके नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े आंदोलनकारियों ने “पहले माटी, फिर पार्टी” का नारा बुलंद करते हुए संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया। वे ऐसे पहले पूर्व न्यायाधीश थे, जिन्हें आंदोलन के दौरान हिरासत में लिया गया। आदिवासियों और मूलवासियों के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Related posts

दीपक बिरूआ ने टाटा स्टील फाउंडेशन से किया आग्रह, कहा – “यह माइनिंग क्षेत्र होने के कारण इससे संबंधित युवाओं को प्रशिक्षण देकर यहीं रोजगार उपलब्ध कराएँ”

admin

सरला बिरला विश्वविद्यालय में ईवाई प्लेसमेंट ड्राइव में 14 विद्यार्थियों का चयन

admin

एनसीपीसीआर के सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी सिंह बोकारो विजिट में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने गुलदस्ता भेट कर किया स्वागत

admin

Leave a Comment