झारखण्ड पटना राँची राजनीति

पटना पहुँची दीपिका, वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में होंगी शामिल

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने हेतू रविवार को पटना पहुँची।

मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के युवाओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह साफ़ संकेत है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है।

दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ और फ़रेब पर आधारित है। काँग्रेस पार्टी का संस्कार कभी भी किसी को गाली देने का नहीं रहा। भाजपा झूठ और प्रपंच के ज़रिए जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब सच्चाई जान चुकी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार और उसके युवा अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं और महागठबंधन की जीत तय है।

Related posts

बोकारो: कर्मचारियों को मकान खाली करने का नोटिस, विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी

admin

कृष्णापुरी रेलवे कॉलोनी में जल्द किया जाएगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प: आदित्य

admin

पहली सोमवारी में मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा के रंकिणी मंदिर में पूजा -अर्चना की

admin

Leave a Comment