बोकारो : चिन्मय विद्यालय बोकारो में एन सी ई आर टी नई दिल्ली द्वारा आयोजित परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 विषय पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बोकारो जिला के 90 से अधिक विद्यालयों के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं शिक्षको ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस कार्यशाला के मुख्य संयोजक चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, सी बी एस ई नई दिल्ली प्रतिनिधि सुनील दत्त,एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहारा उपस्थित थे। जिन्हें विद्यालय प्राचार्य ने पौधा देकर सम्मानित किया गया।
![](http://khaberaajtak.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241110-WA0155-819x1024.jpg)
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि सी बी एस ई द्वारा नामित विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय की क्षमता, शिक्षण पद्धति, विद्यालय की सुविधा, क्लास की क्षमता, एवं अन्य सभी पहलुओं पर आधारित सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके लिए बोकारो जिला के सभी नामित आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने शिक्षकों के कई प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। वहीं सी बी एस ई न्यू दिल्ली प्रतिनिधि सुनील दत्त ने सभी सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि जितना सटीक सर्वेक्षण होगा हमारी शिक्षा पद्धति आने वाले समय में उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर सी बी एस ई प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ लोहरा, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंद कुमार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया साथ ही सफल आयोजन में संजीव सिंह, रजनीश चौधरी, रन विजय ओझा, रणधीर नारायण, पंचानंद शर्मा, परम सुख मिश्रा एवं अंजनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।