पलामू

पर्यावरणविद ने राजमाता साप्ताहिक बाजार का फीता जोड़कर व पौधा लगाकर किया उद्घाटन

साप्ताहिक बाजार से आसपास के लोगों का विकास के साथ दूर होगा सामाजिक व आर्थिक प्रदूषण : कौशल

रिपोर्ट:-अरविंद अग्रवाल,छत्तरपुर

छत्तरपुर:पलामू/(खबर आजतक) : पलामू जिले के
छतरपुर अनुमंडल के चराई पंचायत के केरकी खुर्द में राजमाता साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत फीता जोड़कर किया। वहीं इस मौके पर आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधा रोपण कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को श्री कौशल ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश में पश्चिमी सभ्यता हावी होते जा रहा है इससे बचने के लिए हमें अपनी देश की सभ्यता संस्कृति के अनुरूप आचरण और कार्य करना होगा। हमारी वैदिक परंपरा में जिस तरह धार्मिक अनुष्ठान व शादी -विवाह के शुभ मुहूर्त पर गांठ जोड़ने की विधान है। ठीक उसी परंपरा के तहत गांठ जोड़कर राजमाता साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन किया जा रहा है।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से यहां प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में महिला पुरुष वनों पर रक्षाबंधन पर्व (वन राखी मूवमेंट )में शामिल होते हैं। उन्हें अंग वस्त्र और पौधों देकर मेरे द्वारा सम्मानित किया जाता है। उसी का परिणाम है कि यहां के उजड़े वनों को फिर से सघन वन होने में मदद मिली है।

पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि साप्ताहिक बाजार से क्षेत्र में विकास के साथ सामाजिक व आर्थिक प्रदूषण भी दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सात साल पहले ग्राम पंचायत डाली में शुरू किया गया बाजार आज काफी विकसित हो गया है। उसीतरह इसे भी विकसित करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बाजार परिसर में शेड निर्माण कराने और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

भक्ति जागरण में
प्रसिद्ध चंदन व्यास , रामप्रवेश रीखीमुनी समेत बिहार से आए ब्यास गुड्डू यादव ने श्रोताओं के मांग के अनुरूप कई गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल को अस्वस्थता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर खेद प्रकट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चराई के मुखिया रविंद्र राम एवं संचालन शिवनाथ कुमार रवि ने किया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में संस्था के गढ़वा जिला अध्यक्ष अरुण प्रसाद गुप्ता पलामू जिला अध्यक्ष सुभाष प्रसाद गुप्ता ,कमेटी के अध्यक्ष बलराम सिंह, मुरुमदाग के मुखिया भोला सिंह,मनोज प्रसाद गुप्ता, समिति मानिकचंद राम,पूर्व प्रमुख,
जगनारायण सिंह, पूर्व समिति कपिल सिंह ,ने पर्यावरणविद कौशल और छतरपुर पुर्वी जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल के कार्यों की जमकर सराहना की।

मौके पर बसंत गुप्ता, सूर्य देव यादव, संतोष यादव, बाबूराम,शिवनाथ राम, नागेश्वर सिंह, रामजी सिंह, बुधन सिंह, कपिल यादव,चुल्हन सिंह समेत काफी संख्या में महिला भी उपस्थित थे।

Related posts

जानकारी : इस दिन सुहागिन महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत, नोट कर लीजिए तिथि…

Nitesh Verma

पलामू के पूर्व पत्रकार मनोहर समेत उनके दर्जनों समर्थकों ने झामूमों का थामा दामन

Nitesh Verma

दुर्गा पूजा को लेकर छत्तरपुर थाने में शांति समिति की बैठक

Nitesh Verma

Leave a Comment