झारखण्ड पलामू राजनीति

पलामू की ममता भुइयाँ ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को पलामू निवासी ममता भुइयाँ ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ममता भुइयाँ को सदस्यता दिलवाया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि पार्टी के लिए काम करो और राजद को मजबूत करो, राजद के संगठन को मजबूत करो। फिरकाप्रस्त ताकतों को इस बार सत्ता से दूर करना है इसलिए एक साथ सभी मिलकर महागठबंधन के लिए तन मन से काम करना है और भाजपा मुक्त देश बनाना है।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को निर्देश दिया कि सत्ता से भाजपा को हटाना है, इसलिए सभी नेता कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करो और पार्टी को धारदार और मजबूत करने में लग जाओ।

इस अवसर पर झारखण्ड प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक व राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव उपस्थित थे।

Related posts

नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम बदले जाने के फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : अभिभावक संघ

admin

राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा, झारखंड की स्थिति व आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई

admin

Leave a Comment